सनकी युवक ने ईंट से कूच कर की महिला की हत्या
Updated at : 18 May 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक सनकी युवक ने एक 50 वर्षीय महिला को ईंट से कूच-कूच कर मार डाला. मृतका की पहचान राजपूर निवासी मो सुल्तान की पत्नी तंजीला खातून के रूप में की गई है.
विज्ञापन
खुटौना . थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक सनकी युवक ने एक 50 वर्षीय महिला को ईंट से कूच-कूच कर मार डाला. मृतका की पहचान राजपूर निवासी मो सुल्तान की पत्नी तंजीला खातून के रूप में की गई है. महिला की मौत इलाज के लिए मधुबनी जाने के क्रम हो गई. जानकारी के मुताबिक सनकी युवक मो सद्दाम का चरित्र पूर्व से ही आपराधिक छवि का है और वह जेल भी जा चुका है. ग्रामीणों के अनुसार वह आए दिन जबरदस्ती घर में घुसकर महिलाओं के साथ जबरदस्ती करता था. उसकी इस हरकत से तंग आकर कुछ लोगों ने उसे समझाने कि कोशिश की. समझाने के दौरान ही सामने खड़ी महिला तंजीला खातून को ईंट से कूच-कूच कर घायल कर दिया. घायलावस्था में महिला को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया. बताया गया कि उसकी मौत रास्ते में ही हो गई. मृतका के पति ने थाने में आवेदन देकर मुख्य आरोपी मो सद्दाम के साथ-साथ मो रजिक, बुधनी खातून, मो शाहिद अली तथा मो साबिर को नामजद किया है. आवेदन पाते ही थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने मुख्य आरोपी मो सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा लाश को पोस्टमार्टम करवाकर लाश को परिजन को सौंप दिया है. बाकी बचे आरोपी फरार बताए गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




