Madhubani News : भाकपा कार्यकर्ताओं की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित तेज नारायण भवन में रविवार को पूर्णेंदु कुमार झा की अध्यक्षता में भाकपा के अंचल परिषद की बैठक हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड मुख्यालय स्थित तेज नारायण भवन में रविवार को पूर्णेंदु कुमार झा की अध्यक्षता में भाकपा के अंचल परिषद की बैठक हुई. जिसमें बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सद्भाव के लिये दुःखद है. बैठक में पार्टी नेता कृपानंद आजाद, मनोज मिश्र, अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, अशेश्वर यादव, सुचिंद्र राय, संतोष कुमार झा, आनंद ठाकुर, सरोज कुमार झा, विंदेश्वर यादव, संतोष पूर्वे, रामाशीष पासवान, पवन प्रतिहस्त, अरुण कुमार झा, राहुल मिश्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक के बाद बेनीपट्टी मुख्यालय बाजार में पहलगाम घटना के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन