Madhubani News : रंगोली बनाकर स्वच्छता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : रंगोली बनाकर स्वच्छता का दिया संदेश

स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है. यह बातें शनिवार को जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने “स्वच्छता ही सेवा ” कार्यक्रम के तहत प्रखंड जीविका कार्यालय परिसर की सफाई कर कही.

विज्ञापन

लदनियां. स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है. यह बातें शनिवार को जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने “स्वच्छता ही सेवा ” कार्यक्रम के तहत प्रखंड जीविका कार्यालय परिसर की सफाई कर कही. उन्होंने कहा कि गंदगी से कई प्रकार की कीटाणु हमारे आस-पास घूमते रहते हैं. जिससे कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां भी हो जाती है. सभी लोगों को अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई तथा स्वच्छता रखनी चाहिए. उन्होंने अपने कर्मियों तथा आम लोगों से भी अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की अपील की. दूसरी ओर जीविका दीदियां रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दी. प्रखंड कार्यालय में जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया. जीविका दीदी जया कुमारी, रंजना कुमारी, मंजू कुमारी, किरण कुमारी, विनीता कुमारी यादव आदि जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को प्रेरित किया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि जीविका दीदियां अब केवल घरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि जीविका दीदियों का संबंध विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकार से भी हैं. वह अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन