Madhubani News : ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता परेशान

बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भले ही दावा कर ले. लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के बाद तीन से चार दिन में ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भले ही दावा कर ले. लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के बाद तीन से चार दिन में ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. चभच्चा चौक पर लगे ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला पड़ा है. उपभोक्ता ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत भी विभाग से किया, लेकिन शनिवार तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया. उपभोक्ता टिंकू कसेरा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है. कहा कि बिजली विभाग 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर लगाने का दावा करती है. लेकिन हालत यह है कि पिछले दो दिन से हमलोग विभाग को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बार बार आग्रह कर रहे है. यही बात कहा जाता है कि आज लग जाएगा, लेकिन नहीं लग रहा है. कनीय अभियंता अनिल कुसुम का कहना था कि सकरी स्टोर से ट्रांसफार्मर लाने के लिए शनिवार को गाड़ी भेजा गया. छुटी के दिन होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया. रविवार को स्टोर इंचार्ज को बुलाकर ट्रांसफार्मर लाने को कहा गया है. सोमवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोड के अनुसार एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाना जरूरी है. लेकिन स्थानीय लोगों अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह नहीं दिया जा रहा है. अगर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह मिल जाएगा तो ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत खत्म हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन