ePaper

Madhubani News : अमृत भारत योजना : स्टेशन सौंदर्यीकरण के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण शुरू

Updated at : 21 Sep 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : अमृत भारत योजना : स्टेशन सौंदर्यीकरण के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण शुरू

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया.

विज्ञापन

मधुबनी

. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे द्वारा ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया. यह जानकारी स्टेशन के सौंदर्यीकरण का निर्माण कर रहे संवेदक चन्दन कुमार ने दी है. संवेदक ने कहा कि रेलवे परिसर से गुजरने वाले ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर ढंग से बनाया जा रहा है. ताकि बरसात के समय आमलोगों एवं रिहायशी इलाके में जल जमाव से निजात मिल सके. साथ ही स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य बेहतर ढंग से हो सके. उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर को उंचा किया किया जा रहा है, इसके लिए आरसीसी से ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर ढंग से बनाया जा रहा है. नाले की चौराई 7 मीटर, 5 फीट एवं लंबाई 150 मीटर होगी. नाला से प्रति सेकंड 400-500 एमएम जल की निकासी होगी. उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर स्थित वाहन पार्किंग स्टैंड पुराने माल गोदाम के समीप स्थानांतरित किया जाएगा. इससे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर 1 को 520 मीटर से बढ़ाकर 610 मीटर लंबा किया जाएगा. ताकि स्वतंत्रता सेनानी सहित लंबी कोच के ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक पर हो सके. इससे यात्रियों को दो या तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने से निजात मिलेगी.

20 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा स्टेशन का पुनर्विकास

अमृत भारत कार्यक्रम अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का पुनर्विकास कर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी. इस योजना के तहत स्टेशन के मुख्य भवन को उस स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए भव्य आकार दिया जा रहा है. इस योजना के तहत स्टेशन पर विभिन्न सुविधाएं इसमें 12 मीटर फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में फ्लैग पोस्ट, हाई मास्ट लाईट, डिजिटल घड़ी, पीपी शेल्टर, स्टेशन भवन, हाई लेवल प्लेटफॉर्म, दो जेनरल वेटिंग हॉल एवं एक अपर वेटिंग हॉल, 7801 स्क्वायर मीटर पार्किंग एरिया, मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर टॉयलेट विथ वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, स्टेशन के नये भवन में दूसरा प्रवेश द्वार, दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय एवं अन्य सुविधाएं, पोर्च सरकुलेशन एरिया का निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके तहत यात्रियों को न्यू इंटीग्रेटिव पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम उपलब्ध कराया गया है.

इन्हें दिये गये नोटिस

रेल प्रशासन ने कहा कि स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे द्वारा निर्गत लाइसेंसी दुकानदारों में से 18 दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इन दुकानदारों में राजकुमारी देवी दुकान संख्या 21, पवन कुमार दुकान संख्या 22, शिवकुमार साह दुकान संख्या 24, संजय कुमार महतो दुकान संख्या 26, रामचंद्र साह दुकान संख्या 27, अरुण कुमार राय दुकान संख्या 28, पशुपति शाह दुकान संख्या 29, अब्दुल सुभानी दुकान संख्या 30, मीर मोहम्मद इदरीश दुकान संख्या 31, हरिशंकर प्रसाद दुकान संख्या 33 द्रौपदी देवी दुकान संख्या 33 ए, रामचंद्र भगत दुकान संख्या 34, जगन्नाथ साह दुकान संख्या 35, रामचंद्र दास दुकान संख्या 32, आसाराम दास दुकान संख्या 35 ए, फैयाज अहमद दुकान संख्या 36 एवं हैदर अली दुकान संख्या 37 शामिल है. डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्टेशन सौंदर्यीकरण के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य से आम लोगों को परेशानी नहीं होगी. इसी कड़ी में आरसीसी नाला निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन