राम मंदिर चंदा मामले को लेकर मधुबनी में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
राम मंदिर में चंदा चोरी का आरोप लगा कांग्रेसियों ने प्रतिरोध मार्च निकाला

विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

मधुबनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के नाम पर चंदा संग्रह में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Madhubani News: जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के नाम पर चंदा संग्रह में कथित अनियमितता को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग उठाई.

कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने कहा कि आस्था भारतीय समाज की आत्मा है. यदि उसी आस्था का उपयोग आर्थिक दोहन और राजनीतिक लाभ के लिए किया जाए तो यह नैतिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता की पारदर्शी जांच की मांग करती है.

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा किसी भी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं हो सकती. टेकनाथ पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास की रक्षा करना प्रत्येक राजनीतिक दल का दायित्व है. वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में परीक्षण यादव, अजय साह, मिहिर झा, सुनील झा, निधि झा, कपिल झा, अनिल चंद्र झा, कुमुद रंजन राय, सुशील झा, अकिल अंजुम, अभिषेक झा, विजय कृष्ण झा, बैद्यनाथ यादव, सुमित कुमार, गुड्डू साह, बचनू मंडल, नंद किशोर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन