Madhubani News : सूड़ी महासम्मेलन की सफलता के लिये चलाया जनसंपर्क अभियान

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित "सूड़ी अधिकार महासम्मेलन " की सफलता के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है.

विज्ञापन

मधुबनी. आगामी 8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित “सूड़ी अधिकार महासम्मेलन ” की सफलता के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है. लगातार गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ के अगुआई में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. झंझारपुर के खैरा तिलै में लोगों से मिलकर सूड़ी अधिकार महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों के बीच अपनी बातें रखी. पूर्व एमएलसी श्री महासेठ ने कहा कि यह महासम्मेलन सूड़ी समाज के राजनीतिक भागीदारी सहित सामाजिक, आर्थिक रुप से काफी अहम होगा. इस दौरान संतोष महासेठ को खैरा तिलै का संयोजक नियुक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन