Madhubani News : पोषक क्षेत्र में ढूंढ़कर करें बच्चों का टीकाकरण

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सीएचसी के सभागार में मंगलवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण की अध्यक्षता में एएनएम के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की.

विज्ञापन

खजौली. सीएचसी के सभागार में मंगलवार को सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण की अध्यक्षता में एएनएम के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की. समीक्षा बैठक में सीएचसी प्रभारी ने एएनएम को मासिक प्रतिवेदन ससमय जमा करने का निर्देश दिया. कहा कि एचएमआईएस, टेली सीट एवं यूबीन पोर्टल पर तीनों का रिपोर्ट सामान्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि गाबी के तहत जीरो डोज से वंचित बच्चे अपने क्षेत्र में खोजकर सभी बच्चे को टीकाकरण लगाने का निर्देश दिया. एमआर-1, एमआर 2, जेई -1एवं जेई -2 से छूटे हुए सभी बच्चे को कल तक पूरा करने का लक्ष्य के अनुरूप सख्त निर्देश दिया. डब्ल्यूएचओ संजीव कुमार ने उपस्थित एएनएम को बताया कि अपने अपने टीकाकरण सत्र पर टीकाकरण समाप्त होने पर अगले माह का ड्यू लिस्ट बना कर देने का निर्देश दिया. सीएचसी प्रभारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सभी सूचकांकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम पीएचसी एरिया के एएनएम रानी कुमारी एवं सांभवी कुमारी, द्वितीय स्वास्थ्य केंद्र मरुकिया में पिक्की रानी, तृतीय स्वास्थ्य केंद्र चतरा में धर्मशिला कुमारी, चौथा उप स्वास्थ्य केंद्र ठाहर में नीतू कुमारी एवं पांचवां रसीदपुर उपस्वास्थ्य केंद्र चेक चंदा खुशबू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वही नीचे से पांच स्वास्थ्य उप केंद्र छपराढ़ी दक्षिण, सुक्की, महाराजपुर, कन्हौली एवं एकडारा के एएनएम को सभी सूचकांग रहने से निंदनीय प्रस्ताव दिया गया. मौके पर हेल्थ मैनेजर अर्चना कुमारी, यूनिसेफ के बीएमसी कालीचरण झा, बीएमई राजन प्रसाद रजत, बबलू कुमार, डब्ल्यूएचओ संजीव कुमार सहित सभी एएनएम सभी आशा फैसिलिटेटर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन