Madhubani News : खजौली के सीओ पर परिवाद दायर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : खजौली के सीओ पर परिवाद दायर

खजौली के कन्हौली में मंदिर तोड़ने के आरोप में अंचलाधिकारी डेजी सिंह सहित अन्य तीन पर सीजेएम प्रमोद कुमार महथा की न्यायालय में परिवाद दायर हुआ है.

विज्ञापन

मधुबनी. खजौली के कन्हौली में मंदिर तोड़ने के आरोप में अंचलाधिकारी डेजी सिंह सहित अन्य तीन पर सीजेएम प्रमोद कुमार महथा की न्यायालय में परिवाद दायर हुआ है. परिवाद दायर कन्हौली के रंजीत कुमार मल्लिक ने किया है. परिवाद में आवेदक ने सीओ पर आरोप लगाया है कि वर्ष 1882 में निर्मित राम मंदिर को पिछले 21 जनवरी को मंदिर के चबुतरे व वहां बने मुंडेर को सरकारी जमीन बताकर तोड़ा जाने लगा. मना करने पर पुलिस से पिटाई करायी और झुठे केस में फंसाने की धमकी दी. न्यायालय ने परिवाद को जांच के लिए रख लिया है. परिवाद में सीओ के अलावे निवर्तमान अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारी को भी आरोपित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन