Madhubani News : दाखिल खारिज में अवैध उगाही का आरोप लगा सदस्यों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : दाखिल खारिज में अवैध उगाही का आरोप लगा सदस्यों ने किया हंगामा

प्रमुख शर्मिला देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज के संचालन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई.

विज्ञापन

घोघरडीहा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रमुख शर्मिला देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज के संचालन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई. वहीं, बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारी के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. अध्यक्ष ने बीडीओ को सभी अनुपस्थित पदाधिकारी से कारणपृच्छा देने का निर्देश दिया. इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, मनरेगा, आपूर्ति, विद्युत, कृषि एवं अंचल कार्यालय के कार्यों की बारी बारी से समीक्षा की गयी. इसी क्रम में सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मिलीभगत से घोघरडीहा बाजार में करीब दो दर्जन अवैध नर्सिंग होम चल रहा है. सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों अवैध नर्सिंग होम,जांच घर, अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए सिविल सर्जन द्वारा गठित जांच टीम जिसमें झंझारपुर के एमओआइसी भी शामिल थे. . अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, दाखिल खारिज, परिमार्जन में अवैध वसूली को लेकर सदस्यों ने काफी हंगामा किया. सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अंचल कार्यालय को दलालों से मुक्त कराने के लिए पूर्व से चिह्नित अंचल कार्यालय के पांच दलालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जिला पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का प्रस्ताव पारित किया. सदस्य चंद्रशेखर यादव, मुखिया दीपक कुमार, सुशील कुमार ने बताया कि राजस्व महाअभियान जो सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है उसे अंचल अधिकारी शशांक सौरव के अकर्मण्यता के कारण घोघरडीहा अंचल में विफल होने की संभावना है. सदस्यों ने चिंता जताया कि राजस्व अभिलेख जैसे महत्वपूर्ण अभिलेख को दलालों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है. जमाबंदी पंजी को सीओ दलालों के हवाले कर दिया है और दलालों के माध्यम से अवैध वसूली करा रहा है. दाखिल खारिज, परिमार्जन जमाबंदी अनलॉक में बिना रिश्वत का काम नहीं किया जाता है. जो रुपये नहीं देते है उसके आवेदन को बेवजह लटका कर रखा जाता है. मनरेगा की समीक्षा के क्रम में कनीय अभियंता विक्की कुमार के लगातार दूसरी बैठक में अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे अन्य ब्लॉक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने के लिए जिला उपविकास आयुक्त को प्रस्ताव भेजने का प्रस्ताव पारित किया. सदस्यों ने बताया कि कई ब्लॉक के प्रभार में रहने के कारण समय पर प्राक्कलन नहीं दे पाते है वहीं जो योजना चल रही है उसका एमबी नहीं बन रहा है जिससे घोघरडीहा में मनरेगा योजना आधा अधूरा है. स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में मुखिया उमर खान ने बताया कि आशा दीदी का चयन आम सभा में ही करना था लेकिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवकांत दीपक अवैध उगाही के मनसा से तीन तीन महीने से इसे अपने पास लटका रखा है. बैठक में प्रमुख शर्मिला देवी, बीडीओ धीरेद्र कुमार धीरज, बीपीआरओ प्रियंका पारुल, बीसी राजीव रंजन, सीडीपीओ, कल्याण पदाधिकारी, मुखिया दीपक कुमार सिंहबैत, उमर खान, बुद्ध प्रकाश, पंचायत समिति सदस्य सुशील कामत, चंद्रशेखर यादव, बबीता कुमारी, कौशलेंद्र यादव, गणेश मंडल, इंद्र नारायण यादव, रानी देवी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन