Madhubani News : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में मनाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 10:13 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय सभाकक्ष में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय सभाकक्ष में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सभी विभाग 15 दिनों तक मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर लें. जिलाधिकारी ने नगर निगम मधुबनी सहित नगर निकाय के सभी अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के दृष्टिकोण वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर लें. साथ ही सफाई के पूर्व उक्त ब्लैक स्पॉट का फोटो तथा सफाई के बाद का भी ससमय पोर्टल पर फोटो अपलोड करेंगे. 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस अभियान में स्वच्छता रैली, पौधारोपण अभियान, स्कूल कर कॉलेज के छात्रों के बीच पेंटिंग्स प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, एक पत्र अभिभावक के नाम कार्यक्रम, तालाब, बस स्टैंड, मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, स्लोगन राइटिंग, भाषण, निबंध लेखन, मेंहदी आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थानों के अधिकारी व सदस्य आदि भाग लेंगे. बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, डीपीओ नमामि गंगे, डीपीओ आईसीडीएस, स्वच्छता पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें. गौरतलब हो कि यह अभियान 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा. जिसके तहत जिले भर में कई आयोजन जैसे तीन दिन एक गांव अभियान, बिहार हमारा गौरव, स्वच्छता हमारी पहचान कार्यक्रम, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता दौड़, सेल्फी पॉइंट, दीवार चित्रण (वॉल पेंटिंग), सेल्फी प्रतियोगिता, विशेष ग्रामसभा, स्वच्छता दीप, रंगोली आदि का आयोजन किया जाएगा. बैठक में डीडीसी सुमन प्रसाद साह, नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि से पदाधिकारी, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, डीपीओ आईसीडीएस, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, लोहिया स्वच्छता की अमृता कुमारी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन