Madhubani News : चित्रकला, गणित, ओलंपियाड में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 08 Mar 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : चित्रकला, गणित, ओलंपियाड में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को वाटसन स्कूल में हई.

विज्ञापन

मधुबनी

. आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को वाटसन स्कूल में हई. इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड और क्विज का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुंदन कुमार, एडीपीसी सुजीत कुमार सिंह, एआरपी रीना कुमारी ने किया. यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से संकुल और फिर प्रखंड स्तर पर चयनित होकर जिले की प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले छात्र छात्राओं के बीच आयोजित की गयी. मौके पर संभाग प्रभारी रीना कुमारी, धीरेंद्र कुमार, उमेश कुमार, उदय मिश्र निराला, सतीष सिंह, सतीष मिश्र एवं राकेंश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे. चित्रकारी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सदस्य राज्य पुरस्कार से सम्मानित विनीता झा, डॉ अभिषेक कुमार और मधु कुमारी ने जानकारी दी कि कक्षा एक से पांच में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय मलमल की नीतू कुमारी, द्वितीय मध्य विद्यालय रहिका की साक्षी कुमारी और तृतीय स्थान मध्य विद्यालय पोखरौनी के शैलेश ओम ने हासिल किया.

इसी प्रकार कक्षा छह से आठ में प्रथम उत्क्रमित विद्यालय नवानी के रौशन कुमार, द्वितीय मध्य विद्यालय परसौनी की रौशनी कुमारी, तृतीय मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर की जानकी कुमारी ने प्राप्त किया. कक्षा नौ से बारह में प्रथम उच्च विद्यालय झंझारपुर के हर्ष कुमार मिश्रा, द्वितीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्णपुर की अंबिका कुमारी और तृतीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरौनी के कन्हैया कुमार ने किया.

गणित ओलंपियाड के निर्णायक मंडल सदस्य सतीश चंद्र झा, मो मोजम्मिल हुसैन ने जानकारी दी कि कक्षा एक से पांच में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय राजनगर का यश कुमार, द्वितीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फ़ुलवारिया का अभिनव कुमार और तृतीय उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर की शालिनी कुमारी ने किया. कक्षा छह से आठ में प्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौड़ आंध्रा के आयुष कुमार चौधरी, द्वितीय मध्य विद्यालय पोखरौनी की निशा कुमारी, तृतीय मध्य विद्यालय प्रसाद के भास्कर कुमार झा ने किया. इसी प्रकार वहीं कक्षा नौ से बारह में प्रथम उच्च विद्यालय उमगाँव के अमित कुमार साह, द्वितीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मरुकिया के दुर्गेश कुमार यादव और तृतीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलंगीया के रवि कुमार ने किया.

क्विज के निर्णायक मंडल सदस्य उमेश कुमार, उदयभूषण निराला और सतीश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कक्षा एक से पाँच में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय रहिका की अनन्या, द्वितीय प्राथमिक विद्यालय चौपता के राजन कुमार और प्राथमिक विद्यालय गोबराही की सोनाक्षी कुमारी ने प्राप्त किया. कक्षा छह से आठ में प्रथम मध्य विद्यालय भौआड़ा की राघेश्वरी कुमारी, द्वितीय मध्य विद्यालय नवानी कन्या की नंदनी कुमारी, तृतीय मध्य विद्यालय नवकरही की वंदना कुमारी और कक्षा नौ से बारह में प्रथम उच्च विद्यालय भौआड़ा की मोनिका कुमारी, द्वितीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरौनी की त्रिलोकी कुमारी और तृतीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंगियोंन के रोहित कुमार ने प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन