Madhubani News : बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी करता प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी करता प्रभावित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता बैठक की गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव संदीप चैतन्य ने की. बैठक में बाल विवाह से मुक्ति, इसके दुष्परिणाम व पीड़ितों के पुनर्वास संबंधी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. प्राधिकार सचिव ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है. जिससे मुक्ति के लिए समाज को जागरूक करना होगा. ताकि इस कुप्रथा पर पूरी तरह रोक लग सके. उन्होंने कहा कि प्राधिकार लगातार गांव-गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजन कर लोगों को कानूनी प्रावधानों एवं उपलब्ध सहायता योजनाओं की जानकारी दे रही है. साथ ही बाल विवाह के शिकार पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. आर सेट्टी के निदेशक अमिंद्र मिश्रा ने बाल विवाह पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण पाठयक्रम के बारे में जानकारी दी. साथ ऐसे पीड़ित को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया. बैठक में नरेंद्र कुमार सिंह, ज्योति कुमारी, रंजना कुमारी, राम उदगार महतो, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार सहित कई समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन