ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग से मची अफरातफरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 10:21 PM

विज्ञापन

शहर से सटे पिलखवार में शनिवार को अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. शहर से सटे पिलखवार में शनिवार को अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से ट्रांसफाॅर्मर से तेल का रिसाव हो रहा था. जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी. लेकिन विभाग ने इसे अनसुना कर दिया. शनिवार को अचानक ट्रांसफॉर्मर में तेज आवाज हुई और वह जलने लगा. पांच मिनट के अंदर आग तेजी से फैलने लगा. तब स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के पीएसएस में फोन कर बिजली की आपूर्ति बंद कराया. वहीं ग्रामीण आग बुझाने के लिए मिट्टी फेंकना शुरू किया. तब जाकर लगभग आधे घंटे के बाद आग को बुझाया गया. आग लगने से किसी तरह का कोई दुर्घटना नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन