Madhubani News : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाया

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाया

स्थानीय बाजार से सटे बरैल चौक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जयंती धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन

खुटौना. स्थानीय बाजार से सटे बरैल चौक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जयंती धूमधाम से मनायी गयी. यह कार्यक्रम उमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में भगत सिंह स्मारक निर्माण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई. वहीं, समिति के सचिव उमेश घोष ने कहा कि भगत सिंह की सोच आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि भगत सिंह कम उम्र में ही अपनी जीवन को देश की आजादी के लिए बलिदान दे दिया. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस अवसर पर डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो. श्रवण मंडल, मिंटू शहजादा, पूर्व उप मुखिया संतोष कुमार साह, सत्येंद्र सिंह, दिल मुहम्मद अंसारी, मो. जिबरील सिद्दीकी, अमीत कुमार यादव, अमरेंद्र यादव, दनदन यादव, चंदेश्वर सिंह ने माल्यार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन