Madhubani News : शांति से मनाएं होली व ईद : डीएम

Updated at : 08 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : शांति से मनाएं होली व ईद : डीएम

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. होली, रमजान माह एवं ईद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि होली, रमजान एवं ईद जैसे पर्व सामाजिक समरसता और एकता के प्रतीक है. इन्हें शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए. जिला प्रशासन इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए सजग है. जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तेजतर्रार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. सभी प्रखंडों के वरीय अधिकारी अपने अपने प्रखंड का नियमित रूप से भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेंगे. स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वाली झूठी एवं भ्रामक खबरों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. तेजगति से बाइक चलाने वाले बाइकर्स पर भी नकेल कसी जाएगी. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसके दुष्प्रभाव को लेकर सामाजिक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने हेतु उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से अपील भी किया. शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों के लिए उनका धन्यवाद भी दिया और कहा कि प्रशासन सभी त्योहारों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है. होली एवं अन्य आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कहा कि लगभग 3000 लोगों पर धारा 107 के तहत करवाई की जा रही है. साथ ही सीसीए 3 तहत भी कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई है. डीजे पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी शराब एवं अन्य नशा खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जाएगा. इसके पूर्व शांति समिति के सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे. सभी ने एक स्वर में कहा मधुबनी जिले की गंगा जमुनी तहजीब की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली, ईद सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा. बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,प्रभारी डीडीसी नीरज कुमार, डिप्टी मेयर नगर निगम, मधुबनी मो अमानुल्लाह, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सभी एसडीपीओ, एसडीओ, सभी शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन