Madhubani News : आपसी भाईचारा के साथ मनाएं दुर्गा पूजा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : आपसी भाईचारा के साथ मनाएं दुर्गा पूजा

पंडौल थानाध्यक्ष रमण कुमार की अध्यक्षता में पंडौल थाना परिसर में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

सकरी. पंडौल थानाध्यक्ष रमण कुमार की अध्यक्षता में पंडौल थाना परिसर में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ मनोज कुमार राय, अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार व अन्य पुलिस बल शामिल थे. थानाध्यक्ष रमण कुमार ने कहा कि हम सब की पहचान आपसी भाईचारा व हमारी संस्कृति हैं. समाज के हर वर्ग के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के साथ पर्व त्योहारों हर्षोल्लास के संग मनाएं, लेकिन जिस तरह का समय और हालात हैं. ऐसे में सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूजा अर्चना करने व मेला देखने जाए. कहीं भी किसी भी प्रकार के ऐसे कार्य ना हो जिससे जारी गाइड लाइन का उल्लंघन हो. थाना क्षेत्र के किसी पूजा स्थल पर यदि ऐसा होता है तो पूजा समिति के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा है कि कहीं भी बिना अनुमति पूजा पंडाल नहीं बनाए जाए. पूजा अर्चना के लिए आने वाले महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के पंडाल में प्रवेश व निकासी की अलग अलग व्यवस्था निश्चित रूप से करें. पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था करते हुए सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं. शांति व्यवस्था के लिए आयोजन समिति पहचान पत्र युक्त वोलेंटियर नियुक्त कर पंडालों में तैनात करें. किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए तथा मिलजुल कर त्योहार मनाएं. बीडीओ मनोज कुमार राय ने कहा कि सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें. बैठक में मुखिया राम कुमार यादव, मुखिया अरुण कुमार, मुखिया लाल बहादुर यादव, मुखिया दशरथ झा, मुखिया दिलीप कुमार झा, राजेश खर्गा, समाजसेवी अनिल कुमार राय, मुखिया राज कुमार कामती, सुभाष कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया गोपाल झा, चुन्नू झा, पूर्व जिप सदस्य रमण जी चौधरी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व आयोजन समिति के सदस्य व पुलिस शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन