Madhubani News : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर आयोजित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 10:20 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खजौली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र नारायण, डॉ. शाहिद एकवाल, आयुष चिकित्सक कसीम अनवर, हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट एवं नव नियुक्ति रोगी कल्याण समिति के सदस्य सुमित कुमार सिंह ने संयुक्त से किया. इस दौरान सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार यही है विकसित भारत का आधार कार्यक्रम को लेकर 17 से 2 अक्टूबर तक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुख्यालय से लेकर सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ उपकेंद्र के अलावें दो आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजन किया जाएगा. वही 20 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में सदर हॉस्पिटल मधुबनी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बीपी, बल्ड सुगर, थायराइड, उच्च रक्त चाप, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स – रे , पैथोलॉजिस्ट जांच, ई.एन.टी एवं आंख की जांच, कान की जांच, मोतियाबिंद, दंत रोग, प्रसूति रोग, अनीमिया, पोषण एवं माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक, शिशु रोग, कैंसर, हड्डी, शल्य क्रिया, मनोचिकित्सा, गर्भवती महिलाएं की प्रसव पूर्व जांच सहित सभी रोगों की जांच कर उचित सलाह दी गई. शिविर में सदर हॉस्पिटल मधुबनी के चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी कुमार, गाइनोकोलॉजिस्ट विभाग के चिकित्सक डॉ. रिया, एनथेसिक मूर्छक विभाग के डॉ. नीरज ठाकुर, आंख के विशेषज्ञ डॉ. विकास झा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहिद एकवाल, डॉ. शत्रुघ्न कुमार ने सभी मरीजों को इलाज करेंगे. मौके पर बीसीएम शंभु कुमार, पल्लवी कुमारी, पिंकू कुमारी, स्वेता कुमारी, रानी कुमारी, मो.गुलाब, राघवेंद्र कुमार, जीएनएम सुशीला कुमारी, शबनम सिन्हा, कुमारी ज्योतिका, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सुमित कुमार सिंह, अनीता देवी, सीताराम रवि दास सहित कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन