Madhubani News : ज्वेलरी खरीदना हुआ महंगा, सोने-चांदी की कीमत में आयी तेजी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 10:02 PM

विज्ञापन

सोना व चांदी के भाव में उछाल आने का क्रम पिछले डेढ़ माह से लगातार जारी है.

विज्ञापन

मधुबनी. सोना व चांदी के भाव में उछाल आने का क्रम पिछले डेढ़ माह से लगातार जारी है. 31 अगस्त से 16 अक्तूबर पिछले 47 दिन में चांदी की कीमत में 63000 रुपये की तेजी दर्ज की गयी. 31 अगस्त को चांदी का भाव 1,22,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 16 अक्तूबर को 63000 रुपये की लंबी छलांग लगाते हुए 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 16 अक्तूबर को 24 कैरेट सोना की कीमत 135000 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना की कीमत 1,23,750 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोना की कीमत 112050 रुपये हो गयी है. कीमत में लगातार आ रही तेजी से बीते दो माह से व्यवसाय पर एक ब्रेक लग गया है. छोटी मोटी खरीदारी को बिल्कुल थम सी गयी है. एक ती सोना पहले से ही बहुत महंगा होता जा रहा था और चांदी की जो खरीदारी होती थी, अचानक कीमत में इतनी तेजी आने से वह भी ठहर गयी है. बाजार में जो ग्राहक आते थे तो सामान्य दिनों में चांदी के हल्के फुल्के सामान जैसे बिछिया, पायल, चेन, छल्ला, बल्ला, पूजा पाठ के छोटे-छोटे बर्तन आदि की खरीदारी करते थे. लेकिन अचानक बढ़ी कीमत के कारण इन सामानों की खरीदारी में भारी गिरावट आयी है. इधर सर्राफा व्यवसायी मां अंबे ज्वेलर्स के प्रोपराइटर टिंकू कसेरा ने कहा कि कीमत में तेजी से खुदरा बाजार काफी प्रभावित हुआ है. धनतेरस पर इस तरह कीमत बढ़ रहा है जिसका असर बाजार पर पड़ेगा. सालभर का पर्व है लोग खरीदारी करेंगे ही. सामान का वजन कम होगा. व्यवसायी अपनी ओर से तैयारी में जुटे हुए हैं. मजदूरी के साथ चांदी के आभूषण की कीमत दो लाख व्यवसायी सोनार ज्वेलरी के प्रोपराइटर आकर्षण कमार ने कहा कि अब तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें. चांदी का भाव खुदरा बाजार में सामान के साथ देखें तो मजदूरी लेकर करीब दो लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया. जिस तरह भाव में तेजी जारी है इसका अच्छा खासा असर धनतरेस में सर्राफा बाजार पर पड़ेगा. धनतेरस पर लोग अच्छी खासी खरीदारी करते है. अन्य व्यवसायियों की माने तो लग्न में अलग खरीदारी होती है. लेकिन सबसे अधिक खरीदारी धनतेरस के दिन ही होती है. जिसमें सोना के साथ चांदी की जबरदस्त खरीदारी होती है. इसमें छोटे से बड़े खरीदार चांदी के छोटे बड़े सामान की खूब खरीदारी करते है. लेकिन जिस तरह भाव में तेजी जारी है, यह सभी खरीदारी प्रभावित होगी. जिस तरह भाव में तेजी जारी है, इस बार धनतेरस में सभी तरह की खरीदारी प्रभावित होगी. धनतेरस को लेकर बाजार में ऊहापोह की बनी स्थिति धनतेरस को लेकर बाजार में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. 2025 में धनतेरस में चांदी के सिक्का 1200 रुपये में मिला था. इस बार वही सिक्का 2000 रुपय में मिलेगा. वही बीते वर्ष 80000 रुपये प्रति 24 कैरेट सोना मिल रहा था. इस बार 1,35 000 रुपये 24 कैरेट सोना का भाव है. हालांकि धनतेरस पर लोग खरीद जरूर करेगें, लेकिन हल्का गहना खरीद करेंगे. बाजार में इसकी तैयारी की जा रही है. 31अगस्त, मधुबनी सर्राफा भाव 24 कैरेट सोना 1,06,500 रुपये प्रति दस ग्राम 22. कैरेट सोना 97,900 रुपये प्रति दस ग्राम 18 कैरेट सोना 87,300 रुपये प्रति दस ग्राम चांदी 1,22,000 रुपये प्रति किलो 16 अक्टूबर, मधुबनी सर्राफा भाव 24 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोना 1,23,7500 रुपये प्रति दस ग्राम 18 कैरेट सोना 1,12,050 रुपये प्रति दस ग्राम चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन