Madhubani News : महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित

महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ लोहना में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ लोहना में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया. महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ शतवार्षिकी (1917 से 2017) तक के समस्त शिक्षकों पर आधारित इस पुस्तक में 100 वर्षों में नियुक्त शिक्षकों का सामान्य परिचय प्रस्तुत किया गया है. किताब के लेखक विद्यापीठ के भूतपूर्व शिक्षक डॉ सतीरमण झा हैं. विमोचन समारोह कार्यक्रम में बिहार प्रांत संस्कृत भारती के अध्यक्ष प्रो इंद्रनाथ झा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम मिश्रा ने की. कार्यक्रम में डॉ सतीरमन झा ने पुस्तक के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की. यहां के पूर्व प्रधानाचार्य से लेकर वर्तमान प्रधानाचार्य तक के अकादमिक योगदान को उन्होंने प्रस्तुत किया. डॉ इंद्रनाथ झा ने भी अपने विचारों से महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ लोहना पाठशाला का इतिहास प्रस्तुत किया. प्रधानाचार्य घनश्याम मिश्र ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय का विकास किस प्रकार संभव है उसके अथक प्रयास के लिए जिम्मेदारी लेते हुए संस्कृत का विकास हमारा विकास के संबंध में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरचंद्र जैन ने किया. आभार ज्ञापन डॉ शारदा कुमारी ने किया. पुस्तक विमोचन में डॉ रिद्धि नाथ झा, डॉ श्याम कुमारी, डॉ उषा, डॉ जयंती माला, डॉ रश्मि कुमारी आदि एवं शिक्षकेत्तर कर्मी चंद्रमणि कुमार एवं बसंत कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन