Madhubani News : काम करने गये युवक का पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

थाना क्षेत्र के दातुआर निवासी छोटे सदाय के पुत्र कर्ण कुमार सदाय 20 वर्ष की पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध स्थिति में लाश दिल्ली रेल पुलिस ने बरामद कर खजौली पुलिस को सूचना दी है.
खजौली. थाना क्षेत्र के दातुआर निवासी छोटे सदाय के पुत्र कर्ण कुमार सदाय 20 वर्ष की पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध स्थिति में लाश दिल्ली रेल पुलिस ने बरामद कर खजौली पुलिस को सूचना दी है. मृतक के पिता छोटू सदाय ने बताया कि थाना क्षेत्र के हथियाही गांव के एक ठेकेदार ने 18 सितंबर को कर्ण कुमार सदाय को ठेकेदारी काम के लिए ले गया था, लेकिन 27 सितंबर को खजौली थाना पुलिस ने मृतक कर्ण सदाय के पिता को सूचना दी. कहा कि कर्ण का शव पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ है. दिल्ली रेल पुलिस ने मृतक कर्ण के पेंट की तलाशी ली, तो उसका आधार कार्ड व मोबाइल फोन मिला. आधार कार्ड में पते के अनुसार खजौली थाना पुलिस से संपर्क स्थापित कर घटना की सूचना दी. छोटे सदाय को बेटे की मौत की खबर सुनते ही रो-रोकर बुरा हाल है. उसकी माता बेहोश हो जा रही है. गांव में भी शोक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




