Madhubani News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में जश्न मनाया गया. भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया है. इसी खुशी में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से तिरंगा झंडा के साथ निकल कर भारत माता की जय नारे के साथ थाना चौक पर आतिशबाजी की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर से भारत की सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है. जिसके लिए जिले के सभी नागरिकों की तरफ से उन्होंने पीएम के प्रति आभार प्रकट किया. भाजपा नेता देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भारत की सेना पर आज देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. मौके पर जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी, रंजीत यादव, सरोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, प्रशांत ठाकुर, जिला आई टी सेल संयोजक आदित्य झा, दीपक यादव, वरूण लाल दास, कन्हैया साह, मनीष करण, राम पुकार ठाकुर, अरूण राय, अशोक राम, विनोद कुमार, प्रभात चंद्र मिश्रा, राम नरेश राय, शिवनाथ दास, सुजीत भंडारी, बद्री राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन