Madhubani News : पीएम के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पीएम के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्म दिन पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन पीडबल्यूडी आइबी में किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्म दिन पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन पीडबल्यूडी आइबी में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डा. अशोक कुमार यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद सह जिला प्रभारी अर्जुन सहनी, जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा सहित अन्य नेताओं ने दीप जलाकर किया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है. दान किये गए रक्त अन्य लोगों के जीवन को बचाने में काम आता है. भाजपा सेवा ही संगठन है के मूल मंत्र पर काम कर रही है. मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मुन्ना मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन