Madhubani News : पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनायी

बलराम पासवान के संचालन में पूर्व मुख्यमंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. बहुजन बुद्धिजीवी मंच और अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद की प्रखंड इकाई राजनगर के सचिव दुर्गानंद पासवान के सहयोग से राजद नेता रामऔतार पासवान की अध्यक्षता एवं बलराम पासवान के संचालन में पूर्व मुख्यमंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनायी गयी. पूर्व मुखिया हरेराम मंडल ने भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भोला पासवान शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी का जन्म निर्धन परिवार में हुआ था. उन्होंने सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए काफी संघर्ष के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए. उन्होंने समाज में उत्पन्न विकृति पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. पूर्व प्रमुख दाइजी देवी, बेबी कुमारी, विनय कुमार विक्रांत, आलोक देवराज, मुखिया बुद्ध प्रकाश, बलराम पासवान ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी पूर्ण जीवन से हम लोगों को सीख लेना चाहिए. कार्यक्रम को शिक्षक नेता तृप्ति नारायण यादव, रामविलास राम, मिथिलेश कुमार सिंह, सोनू कुमार यादव, अयोध्या पासवान, भोगेंद्र पासवान, उत्तम दास, उमेश दास, रघुवर दास, विशाल झा, सुनील देवी, मनोरमा देवी, सुदामा देवी, चंद्रकला देवी, लीला देवी, रेणु देवी ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन अवधेश पासवान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन