Bihar Flood: मधुबनी में कमला बलान नदी उफनाई, कई गांव पानी से घिरे, संपर्क टूटा

Bihar Flood बाढ़ की भयावह होती जा रही स्थिति के बावजूद सीओ का सरकारी नंबर बंद रहना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है.
Bihar Flood बिहार के दरभंगा जिला के कमला बलान नदी के जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि से क्षेत्र के चतरा, रही टोल, बौराम मुसहरी, मनसारा सहित कई गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गये हैं. बाढ़ से घिरे इन गांवों की सड़कें पानी में डूब गयी हैं. लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं. ऐसे में दोनों तटबंधों के बीच संचालित प्रावि चतरा व प्रावि रही टोल के शिक्षकों के साथ बच्चों को विद्यालय पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.
बाढ़ से कई गांव घिरे, संपर्क टूटा
चतरा टोल की आबादी दो भागों में विभाजित है. पूर्व में पशुपालक मवेशी समेत खाने-पीने का सामान लेकर नदी के पूर्वी व पश्चिमी तटबंध पर शरण लेते थे, परंतु तटबंध पर चल विकास कार्य के कारण इन गांवों के लोग इधर-उधर ऊंची जगहों को ढूंढने में लगे हैं.दोनों तटबंधों के बीच में बसे गांवों के सैकड़ों किसानों की मूंग, मंजीरा,धान आदि की फसल पूरी तरह से पानी में डूब गयी है.लोग डरे-सहमे रातभर जागकर बच्चों की सुरक्षा कर रहे हैं. चतरा गांव के अशोक शर्मा,नारायण मुखिया, प्रमोद मुखिया, लखन यादव, मनोज सहनी समेत कई लोगों ने बताया कि इस तरह नदी के जलस्तर में वृद्धि होती रही तो कई कच्चे व पक्के मकान पानी की तेज धार में बह जाएंगे. इधर क्षेत्र में बाढ़ की भयावह होती जा रही स्थिति के बावजूद सीओ का सरकारी नंबर बंद रहना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




