Bihar Crime: हथियार से लैश डकैतों ने दो घरों में बोला धावा, 10 लाख से अधिक के सामान लूटकर हुए फरार

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 03 Jun 2025 6:49 PM

विज्ञापन

लूटपाट

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद डकैतों ने दो अलग-अलग घरों में धावा बोल दिया. इस दौरान डकैतों ने घर में घुसकर 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी स्थित रहिका थाना क्षेत्र के अकशपुरा गांव में डकैतों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बड़ी संख्या में हथियारबंद डकैतों ने दो अलग-अलग घरों में धावा बोलते हुए करीब 10 लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए है. जानकारी के अनुसार, डकैतों ने ज्योति चौधरी के घर को निशाना बनाया. सोमवार की देर रात दर्जनों की संख्या में हथियारबंद डकैत ज्योति चौधरी के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए. घर में घुसते ही लूटपाट करना शुरू कर दिया. डकैतों ने घर में रखे जेवरात और नकदी सहित कीमती सामान लूट लिया. इसके बाद अपराधी ज्योति चौधरी के गोतनी के घर में भी लूटपाट किया.

घर में घुसकर लूटपाट

डकैतों ने घर के गोदरेज, ट्रंक का ताला तोड़ कर कीमती सामान ले लिया. इसके बाद पास ही दिनेश चौधरी के घर में भी घुसकर लूटपाट की. घटना के दौरान घर के सदस्यों को बंधक बना लिया गया था और विरोध करने पर मारपीट भी की गयी. लूटपाट करने के बाद डकैत आराम से निकल गये. इसके बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और रहिका थाने पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. घटना को लेकर गृह स्वामी ज्योति देवी ने रहिका थाना में आवेदन दिया है. जिसमें करीब 10 लाख रुपये से उपर जेवरात व अन्य समान व बगल के घर से नगद व मोबाइल सहित अन्य समान डकैती की बात कही गई है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर रहिका थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा है कि घटना कि जांच चल रही है. घटना में संलिप्त डकैतों को जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी. वहीं गावं के लोगों ने बताया कि अकशपुरा गांव में बीती रात हुई बड़ी डकैती की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि गश्ती ठीक से होती, तो डकैतों को इतना दुस्साहस नहीं होता. लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है.

Also Read: Bihar Train: रेल मंत्री के आदेश पर भी नहीं रुकी आरा-रांची एक्सप्रेस, नाराज लोगों ने स्टेशन पर दिया धरना

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन