Madhubani News : बेनीपट्टी ने मधुबनी टाउन को 21 रन से किया पराजित

प्रतियोगिता का दूसरा मैच बेनीपट्टी और मधुबनी टाउन की टीम के बीच बेलाही उच्च विद्यालय के मैदान में हुआ.
मधुबनी. जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित स्व. नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच बेनीपट्टी और मधुबनी टाउन की टीम के बीच बेलाही उच्च विद्यालय के मैदान में हुआ. मधुबनी टाउन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. इस दौरान बेनीपट्टी ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाये. बेनीपट्टी की ओर से सरोज यादव ने 74, प्रियंत ने 23, शिवम गुप्ता ने 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि गेंदबाजी में मधुबनी टाउन की तरफ से मो अब्दुल कादिर ने 34 रन देकर 4 विकेट व कप्तान आयुष आनंद ने 34 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मधुबनी टाउन की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में मधुबनी टाउन की ओर से कप्तान आयुष आनंद ने 53, नौशाद ने 18, मिश्रा ने 21, आयुष राज ने 46 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेनीपट्टी के अभिषेक कुमार झा को दी गयी. उन्हें ललित झा ने कप और राशि देकर पुरस्कृत किया. मैच के निर्णायक अमरेंद्र कुमार पांडेय और ब्रजेश कुमार मिश्रा थे. स्कोरर मुकेश कुमार यादव थे. आज झंझारपुर और जयनगर के बीच मैच होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




