Madhubani News : 14 दिव्यांग लाभुकों दी गयी बैटरी चालित ट्राइसाइकिल

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंडौल स्थित बुनियाद केंद्र पर 14 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल व 2 लाभुकों को सामान्य ट्राइसाइकिल दी गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. पंडौल स्थित बुनियाद केंद्र पर 14 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल व 2 लाभुकों को सामान्य ट्राइसाइकिल दी गयी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देशानुसार ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. ट्राइसाइकिल के लिए सदर अनुमंडल के 20 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया. जिसमें 14 लाभुक बैटरी चालित ट्राइसाइकिल लेने पहुंचे थे. साथ ही 2 लाभुकों को सामान्य ट्राइसाइकिल के लिए बुलाया गया था. ट्राइसाइकिल का वितरण जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक आशीष प्रकाश अमन ने किया. उन्होंने ट्राइसाइकिल वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिलचलाने का प्रशिक्षण भी दिया. जिसके बाद इसे वितरित की गयी. इस दौरान एडीएसएस ने लाभुकों से यूडीआइडी कार्ड बनवाने की सलाह दी. कहा कि यह कार्ड पूरे देशभर में मान्य है. यूडीआइडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ ले सकेंगे. मौके पर बुनियाद केंद्र के कई कर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन