Madhubani News : किसानों की उन्नति के लिए संकल्पित है रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : किसानों की उन्नति के लिए संकल्पित है रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक

द रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का वार्षिक आम सभा शुक्रवार को शहर के चंद्रा कांप्लेक्स के सभागार में बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. द रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का वार्षिक आम सभा शुक्रवार को शहर के चंद्रा कांप्लेक्स के सभागार में बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर बैंक के एमडी सुदर्शन कुमार सहित सहकारिता से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया. बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार की ओर से किसान हित के कई योजनाएं संचालित की जा रही है. सरकार किसानों से हर वर्ष ऊंची कीमत पर खाद्यान्न खरीद कर उन्हें आर्थिक लाभ दे रही है. बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से फसल क्षति होने पर अनुदान दी जाती है. बिहार राज्य हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत किसानों को पैक्स के माध्यम से कृषि संयंत्र खरीदने के लिए 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बैंक कई कठिनाइयों से जूझ रहा है. सहकारी बैंक से लिए गए ऋण पर ब्याज बढ़ने के साथ ही एनपीए कि समस्या बढ़ गई है. बिहार सरकार पर बैंक का पावना प्राप्त नहीं हुआ है. बावजूद बैंक किसान हित को ध्यान में रखकर उन्हें सहयोग कर रहा है. सहकारिता विभाग केवल बैंक का काम नहीं करता बल्कि गांव गांव में किसानों के बीच भाईचारे को निभाते हुए उनकी उन्नति के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. एमडी सुदर्शन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार किसानों के लागत को अनुसार के राशि उपलब्ध कराने के लिए पैक्स स्तर पर खाद बीज उपलब्ध करा रही है. फसल को सुरक्षित रखने के लिए जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स व व्यापार मंडल के अंतर्गत दो सौ से लेकर एक हजार एमटी क्षमता का भंडार गृह का निर्माण कराया गया है. ग्रामीण स्तर पर लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना की जा रही है. सहकारिता विभाग से संबंधित सभी तरह की जानकारी के लिए पैक्स स्तर पर कॉल सेंटर बनाया गया है. पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है. किसानों की उन्नति के लिए संकल्पित हैं बैंक. आमसभा का संचालन विश्वजीत सिंह मुन्ना ने किया. आमसभा में उपाध्यक्ष देव कुमार यादव, दीनानाथ झा, हफिजुल्लाह अंसारी, सुशील यादव, बिंदेश्वर साफी, विजय भूषण यादव, ज्योति देवी, पूनम देवी,नूतन देवी,श्याम कुमार,राजीव कुमार झा,विजय पासवान,विकास कुमार झा,राहुल कुमार झा,अनुप्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, निधि कुमारी सहित कई पैक्स अध्यक्ष व बैंक कर्मियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन