Madhubani News : क्षमता निर्माण व जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन
बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (ब्रेडा) एक बिहार राज्य से नामित एजेंसी (एसडीए) है.
विज्ञापन
मधुबनी.
बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (ब्रेडा) एक बिहार राज्य से नामित एजेंसी (एसडीए) है. जिसकी ओर से बिहार में ऊर्जा संरक्षण प्रावधानों को लागू करने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों और अन्य संबंधित हितधारकों के लिए ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह निजी होटल के सभागार किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि नीतू गुप्ता, सहायक अभियंता, (प्रमंडल शहरी विकास एवं आवास विभाग, मधुबनी) ने किया. इसके अलावे अमिताभ गुंजन, (स्वच्छता पदाधिकारी, नगर निगम मधुबनी), संजय कुमार, सिटी मैनेजर, (नगर परिषद झंझारपुर), दीपक कुमार स्वच्छता पदाधिकारी (नगर परिषद झंझारपुर) और आशीष कुमार पोद्दार (आइटी मैनेजर, एनबीपीडीसीएल) भी मौजूद थे. कार्यशाला में 50 से अधिक नगर निगम के अधिकारियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण प्रशिक्षक के रूप में जितेंद्र व्यास व प्रभाकर झा थे. प्रतिभागियों को ऊर्जा की खपत कम करने के लिए ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, ऊर्जा कुशल मोटर और पंपिंग सिस्टम, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण के महत्व, भवन निर्माण, कुशल और संरक्षण तकनीक के महत्त्व से अवगत कराया गया. मुख्य अतिथि नीतू गुप्ता ने ब्रेडा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की सराहना की. इसके अलावे नगरपालिका के अधिकारियों को नगरपालिका के संचालन में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










