ePaper

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Updated at : 04 May 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

चार ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के चार ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें सिंहासो पंचायत के रहमत जीविका महिला ग्राम संगठन, रथौस पंचायत के पार्वती जीविका महिला ग्राम संगठन, खैरी बांका दक्षिणी पंचायत के माशा अल्लाह जीविका महिला ग्राम संगठन एवं जगवन पूर्वी पंचायत के लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन शामिल है. प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमर ज्योति मिश्र, लेखापाल राहुल कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक बबलू कुमार, सामुदायिक समन्वयक राजीव रंजन, मनोज कुमार, राजेश भगत, रोमी कुमारी, संजीत कुमार एवं ग्राम संगठनों से जुड़ी जीविका दीदी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के लिए अपना अपना सुझाव दिया. साथ ही कई दीदियों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक हित के मांगों की भी महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आवाज बुलंद किया. कहा कि प्रति वर्ष इस प्रकार के जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाए. मौके पर भारी संख्या में महिला उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन