Madhubani News : कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जीविका की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी/लदनिया.

पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जीविका की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. ताकि शत प्रतिशत लोग मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान प्रतिशत को बढ़ा सके. मतदान केंद्र संख्या 116 एवं 117 मध्य विद्यालय गजहरा से संबद्ध जीविका दीदियों की बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण गजहरा में हुई.

बैठक में प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ धनंजय कुमार ने जीविका दीदियों को मतदान के लिए प्रेरित किया. बताते चले कि प्रखंड में कुल 6 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर 50 फीसदी से भी कम मतदान पिछले चुनाव में हुआ था. जिला निर्वाची पदाधिकारी के निर्देशानुसार पिछले चुनाव में जहां कम मतदान हुआ था उन सभी मतदान केंद्रों पर उदासीन मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. लदनिया में 6 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर विगत चुनाव में 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था. उनके नाम है मतदान केंद्र संख्या 117 मध्य विद्यालय गजहरा में 30.37 प्रतिशत, मतदान केंद्र संख्या 116 मध्य विद्यालय गजहरा 45.54 प्रतिशत, मतदान केंद्र संख्या 24 कन्या मध्य विद्यालय लदनिया 39.50 प्रतिशत, मतदान केंद्र संख्या 91 मध्य विद्यालय सिधपकला 46.38 प्रतिशत, मतदान केंद्र संख्या 07 मध्य विद्यालय पदमा 48.11प्रतिशत, मतदान केंद्र संख्या 6 मध्य विद्यालय पदमा 48.88प्रतिशत. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने बताया कि मतदान करना हम सभी लोगों का पुनीत कर्तव्य है. आम लोगों के पास एकमात्र राजनीतिक अधिकार प्राप्त है वह है मतदान करने का अधिकार. मतदान से ही हम एक अच्छी सरकार बना सकते हैं. अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद का नहीं है तो सबसे नीचे नोटा बटन को भी दबा सकते हैं. लेकिन सभी लोग मतदान अवश्य करें. उन्होंने जीविका दीदियों से आग्रह किया कि आप लोग खुद मतदान करें, अपने परिवार में सभी लोगों को तथा पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन