देसी कट्टा व लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

जिंदा कारतूस एवं लूटे हुए बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

फुलपरास . नरहिया थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान नरहिया एन एच 104 टेम्पो स्टैंड से देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस एवं लूटे हुए बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया. हथियार के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली निवासी रविद्र साफी के रूप में हुई है. यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक नरहिया स्थित एन एच 104 के टेम्पों स्टैंड में रविवार की रात किसी अपराधिक घटना का अंजाम देने की फिराक में था. उसे थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस तथा लूट का बाइक के साथ उक्त युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन