ePaper

Madhubani News : फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्वक रामनवमी मनाने की अपील की

Updated at : 05 Apr 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्वक रामनवमी मनाने की अपील की

थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण रामनवमी पर्व मनाने को लेकर एसडीएम सह कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक मिश्रा व एसडीपीओ निशिकांत भारती के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी.

थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण रामनवमी पर्व मनाने को लेकर एसडीएम सह कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक मिश्रा व एसडीपीओ निशिकांत भारती के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारियों ने आमजनों से शांति वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस बल के जवानों ने बेनीपट्टी मुख्यालय बाजार, महमदपुर, गैवीपुर, खनुआटोल, बेहटा, उच्चैठ, बनकट्टा, पाली, बसैठ, शिवनगर, अग्रोपट्टी, मकिया, सरिसब समेत विभिन्न जगहों का भ्रमण कर शांति व सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए रामनवमी पर्व मनाये जाने का संदेश दिया.

इस दौरान एसडीएम व एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है. हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. विधि व्यवस्था में खलल डालने वाले तत्वों के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन