अररिया चौक पर वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के एनएच 27, अररिया चौक पर बुधवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के एनएच 27, अररिया चौक पर बुधवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. वह सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान वाहन ने ठोकर मार दी. सूचना मिलने पर अररिया संग्राम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वृद्ध महिला को अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर डॉ. चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि मृतिका की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी दयानंद झा की पत्नी बच्ची दाई देवी (80) के रूप में हुई. वह अररिया में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए रोड क्रॉस कर रही थीं. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने से जख्मी महिला सड़क पर काफी देर तक पड़ी रही. अस्पताल पहुंचे परिजनों पर पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी दबाव डाला गया, लेकिन वे लोग पोस्टमार्टम में भेजने से मना कर दिए. मृतिका बच्ची दाई देवी के परिजनों के लिखित आवेदन पर थाना में सनहा दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन