Madhubani News : कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत को किसान सम्मान समारोह में मिला पहला स्थान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 10:04 PM

विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत कृषि मत्स्यकी एवं पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह आयोजित हुआ.

विज्ञापन

झंझारपुर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत कृषि मत्स्यकी एवं पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह आयोजित हुआ. जिसमें पहला स्थान प्राप्त किया. कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी पूर्वी चंपारण (बिहार) में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मात्स्यकी एवं पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन किया. इस अवसर पर कृषि मत्स्यकी एवं पशुधन क्षेत्रों से जुड़ी नवीनतम तकनीकों के प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं ने प्रदर्शनी स्टॉल लगाए. जिनमें किसानों को नई तकनीकों, योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई. डॉ. एस. के. गंगवार (वरीय वैज्ञानिक सह-प्रधान) एवं डॉ. राहुल सिंह राजपूत (वैज्ञानिक, पौध संरक्षण) ने कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाया. जिसमें कृषि, मत्स्य एवं पशुधन क्षेत्र में नवीन तकनीकी नवाचारों, उत्पादों व अनुसंधान उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत को मेला में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. यह उपलब्धि केंद्र के लिए गौरव का विषय है. इससे किसानों के बीच नवीन तकनीकों के प्रसार को और अधिक गति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन