Madhubani News : झंझारपुर के मनरेगा पीओ को मिला खजौली का अतिरिक्त प्रभार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : झंझारपुर के मनरेगा पीओ को मिला खजौली का अतिरिक्त प्रभार

प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को झंझारपुर के मनरेगा पीओ निरंजन राय ने खजौली प्रखंड के मनरेगा पीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को झंझारपुर के मनरेगा पीओ निरंजन राय ने खजौली प्रखंड के मनरेगा पीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. इस दौरान निरंजन ने कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मियों से परिचय किया. कहा कि सप्ताह में तीन दिन कार्यालय में रहकर कार्यों का निबटारा करेंगे. वहीं, हरेक पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य को समन्वयक स्थापित कर युद्ध स्तर पर योजना संचालित की जाएगी. उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि नियत समय से कार्यालय में पहुंचकर कार्य निबटाएं. मौके पर कनीय अभियंता स्वामी देव कंचन, पीटीए आलोक कुमार लाभ, कृष्ण कुमार राय, संजीव कुमार, शशि शेखर कुमार, रोजगार सेवक विजय कुमार कुसीयैत, राजीव कुमार, जंगीलाल मंडल, रघुवीर कामत, निशांत कुमार, अनमेस कुमार सिंह, बीर शेखर कामत, संजीत कुमार, श्याम कुमार पासवान, सुभाष चंद बोस, पंसस रामनाथ पासवान, काशी पासवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन