Madhubani : नहाने के दौरान डूबने से एक किशोरी की मौत, एक किशोर व एक किशोरी इलाजरत

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 06 Nov 2025 9:18 PM

विज्ञापन

प्रखंड की भरिया बिसनपुर गांव में तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर और दो किशोरी डूब गये.

विज्ञापन

राजनगर . प्रखंड की भरिया बिसनपुर गांव में तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर और दो किशोरी डूब गये. जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई. जबकि एक किशोर और एक किशोरी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बिसनपुर गांव के तालाब में दोपहर बाद तीन लोग नहाने गए थे. नहाने के दौरान तीनों व्यक्ति गहरे पानी मे चले गए. स्थानीय लोग तीनो को ऊबते डूबते देख तैरकर तीनो को निकाला. निकालने के बाद तीनो व्यक्ति को अस्पताल ले गये. लेकिन रास्ते मे ही एक किशोरी की मौत हो गई. मृतक किशोरी सरोज पासवान की 11 वर्षीय पुत्री दामिनी कुमारी बताया गया है. जबकि मृतक दामिनी कुमारी की बड़ी बहन कल्याणी कुमारी 14 वर्ष अस्पताल में इलाजरत है. वही तीसरा घायल किशोर सुरेंद्र पासवान के 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार को भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन