Madhubani News : झंझारपुर- शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 10:22 PM

विज्ञापन

दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है.

विज्ञापन

झंझारपुर. दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. रेलवे ने बिहार से कुल 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को बिना किसी असुविधा के सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराना है. मौजूदा स्पेशल ट्रेनों के अलावा, आवश्यकता पड़ने पर और भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना पर काम चल रहा है. ताकि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ से बचा जा सके. इस कड़ी में एक बड़ी खुशखबरी झंझारपुर के यात्रियों के लिए है. भारतीय रेलवे ने झंझारपुर जंक्शन से नई दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच ‘त्योहारी पूजा स्पेशल ट्रेन’ चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन 5 अप-डाउन फेरों में संचालित होगी. ट्रेन में कुल 17 द्वितीय श्रेणी (जनरल) के अनारक्षित कोच लगाए गए हैं. जिससे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को आसानी से जगह मिल सकेगी. टिकट बुकिंग बिना किसी आरक्षण के उपलब्ध होगी. जो त्योहारी भीड़ में स्टेशन पर लाइन लगाने की परेशानी से बचाएगी. गाड़ी संख्या 04410 शकूर बस्ती से 22, 23, 24, 25 और 26 अक्टूबर को चलेगी. यह ट्रेन शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से दोपहर 13 बजे खुलेगी जो नई दिल्ली 13:45 बजे, गाजियाबाद 15 बजे, अलीगढ़ 16:58 बजे, कानपुर सेंट्रल 23:55 बजे, होते हुए गोरखुपर, कप्तानगंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो होते हुए झंझारपुर अगले दिन शाम में 18:30 बजे पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04409 झंझारपुर से 23, 24, 25, 26 और 27 अक्टूबर को चलेगी. यह ट्रेन झंझारपुर जं. से रात्री 20: बजे खुलेगी जो शीशो 21: 35 बजे, सीतामढ़ी 23:20 बजे, रक्सौल 01 बजे, नरकटियागंज 02:15 बजे होते हुए कप्तानगंज, अलीगढ़, गाजियाबाद के रास्ते नई दिल्ली 00ः35 बजे पहुंचेगी. यहां से 00ः50 बजे प्रस्थान करने के बाद शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन 01:40 बजे पहुंचेगी. यह नई स्पेशल ट्रेन केवल यात्रियों की भीड़ को कम करेगी. बल्कि बिहार-दिल्ली कॉरिडोर पर यात्रा को और अधिक सुलभ बना देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन