ePaper

Madhubani News : एसएसबी व पुलिस ने 121.68 किग्रा गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा

Updated at : 15 Sep 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : एसएसबी व पुलिस ने 121.68 किग्रा गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा

हरलाखी पुलिस व एसएसबी जवानों 121.68 किग्रा गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. हरलाखी पुलिस व एसएसबी जवानों 121.68 किग्रा गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक व एक मोबाइल भी जब्त की है. यह कार्रवाई हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते रविवार की देर रात की. तस्कर की पहचान हरलाखी थाना के फुलहर निवासी हरिशंभु के रूप में हुई. यह जानकारी बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पत्रकारों को दी. एसडीपीओ ने कहा है कि बीते रविवार की देर शाम करीब सवा 8 बजे में एसएसबी के सहायक कमांडेंट सह पिपरौन समवाय प्रभारी पारस राठी को सूचना मिली कि नेपाल से भारत के हरलाखी थाना के फुलहर के तरफ स्थित पेट्रॉल पंप के पास कुछ लोग बाइक एवं सर पर गांजा लेकर तस्करी करने के लिये आ रहे हैं. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए समवाय प्रभारी द्वारा अपने जवानों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देशित करते हुए एक टीम का गठन कर हरलाखी थानाध्यक्ष को अवगत कराया. जिसके बाद हरलाखी थानाध्यक्ष त्वरित कार्रवाई के लिए स्वयं सशस्त्र बल के साथ पिपरौन स्थित एसएसबी कैंप पहुंचे. प्राप्त सूचना के अनुसार फुलहर पेट्रॉल पंप पहुंचे तो देखे कि वहां दो बाइक पर सवार व्यक्ति तथा उसके बीच में सफेद रंग का बोरा रखा हुआ था. कुछ लोग धान के खेत के रास्ते से अपने सर पर बोरा लेकर आ रहे थे. जिसके बाद थानाध्यक्ष अपने साथ के बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस को आते देख सभी लोग वहां से भागने लगे. जिसका पीछा कर पुलिस बलों के सहयोग से एक व्यक्ति को बाइक लदे बोरा के साथ पकड़ लिया गया. शेष सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इसके बाद एसएसबी के पदाधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा पकड़े गये आरोपी से पूछे जाने पर उसने बताया कि वह वॉयस ऑफ मधुबनी नामक स्थानीय न्यूज चैनल में पत्रकारिता करता है. इसके बाद एसएसबी एवं थानाध्यक्ष द्वारा दंडाधिकारी के समक्ष पकड़े गये बोरा की विधिवत् तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बोरे से गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. जिसे विधिवत् जब्ती सूची बना कर जब्त कर लिया गया. पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर बताये उसके द्वारा बताया गया कि वह हरलाखी थाना के फुलहर गांव निवासी सरोज यादव एवं नेपाल के लक्ष्मीनगर गांव निवासी अनिल यादव तथा अन्य के साथ फोन से संपर्क कर गांजा की तस्करी करने का काम करते हैं. इसके बाद एसएसबी द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पीएसाइ आनंद सौरेन, एसएसबी के सहायक कमांडेंट पारस राठी, पिपरौन कैंप के आशा रंजीत कुमार यादव, पवन कुमार, पप्पू कुमार, सचिन कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन