Madhubani News : पीएम के कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड से जाएंगे एक-एक जनप्रतिनिधि

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने सभी पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

घोघरडीहा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने सभी पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक की. जिसमें राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर झंझारपुर के भैरव स्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने को लेकर बीडीओ ने कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. बीडीओ ने बताया कि पंचायतीराज विभाग सभी पंचायतों के प्रत्येक वार्ड से एक एक जनप्रतिनिधि का चयन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किया जाना है. पंचायतीराज विभाग ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों के चयन के संबंध में गाइड लाइन जारी की है. जिसके मुताबिक शारीरिक रूप से अत्यधिक दिव्यांग, आसक्त अथवा जिस महिला जनप्रतिनिधि को छोटा बच्चा हो उसका चयन नहीं करना है. बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र से कार्यक्रम स्थल तक जनप्रतिनिधियों को ले जाने और वापस लाने के लिए जिला से पांच बस आवंटित किए गए है. बसों का रूट निर्धारित किया जा रहा है. सभी पंचायत सचिव और कार्यपालक सहायक को ड्यूटी भी निर्धारित किया जा रहा है. बैठक में वैद्यनाथ यादव, घुरन महतो, पंचायत सचिव मो. रहमतुल्लाह, दीनबंधु कुमार, प्रीतम कुमार, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, प्रशांत कुमार, कार्यपालक सहायक सोनिका कुमारी सहित सभी पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन