Madhubani News : डकैती मामले में नाबालिग धराया

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त व डकैती मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखनौर. पुलिस ने हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त व डकैती मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने मैवी गांव के गणेश यादव और शिवैसिंहपुर के राजीव यादव को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था. गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में एक डकैती कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी थी. पुलिस के अनुसार इस गिरोह में चार अपराधी शामिल थे, जिसमें से दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. जबकि दो फरार चल रहे थे. बीते दिन पुलिस ने फरार आरोपियों में से एक को दबोच लिया. हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत व्यवहार न्यायालय झंझारपुर ले जाया गया. जहां से कोर्ट ने आरोपी को किशोर न्यायालय भेजने का आदेश दिया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस शेष फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन