बिहार : पटना से अपहृत युवक मधुबनी से बरामद, 6 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Updated at : 04 Apr 2017 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पटना से अपहृत युवक मधुबनी से बरामद, 6 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मधुबनी : बिहार में पटना शहर के करबिगहिया इलाके से कल अपहृत एक युवक को मधुबनी जिला पुलिस ने लौकही अंतर्गत नरहिया बाजार के समीप स्थित एक स्कूल परिसर से आज बरामद करते हुए इस सिलसिले में छह अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा. पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर चौधरी ने आज बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रिहा […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार में पटना शहर के करबिगहिया इलाके से कल अपहृत एक युवक को मधुबनी जिला पुलिस ने लौकही अंतर्गत नरहिया बाजार के समीप स्थित एक स्कूल परिसर से आज बरामद करते हुए इस सिलसिले में छह अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा. पुलिस उपाधीक्षक उमेश्वर चौधरी ने आज बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रिहा कराए गए युवक का नाम निलेश कुमार (26) है, जो बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों में पड़ोसी सीतामढ़ी जिला निवासी रजनीश कुमार, मधुबनी जिले के अंधरामठ निवासी सुमंत झा, मधेपुरा जिला निवासी विकाश कुमार यादव, गया जिला जिला निवासी नीरज कुमार यादव और एक वाहन चालक अरविंद कुमार शर्मा शामिल हैं.

उमेश्वर ने बताया कि निलेश के कल बक्सर से एक यात्री बस के जरिए पटना पहुंचने पर अपहरणकर्ता ने उन्हें अपहृत कर लिया एवं एक वाहन के जरिए बीती रात दरभंगा जिला ले आये और वहां एक अज्ञात स्थान पर रखने के बाद आज सुबह मधुबनी जिले के लौकही अंतर्गत नरहिया बाजार के समीप स्थित एक स्कूल के एक कमरे में रखे हुए थे.

उन्होंने कहा कि आज स्कूल में अवकाश रहने के कारण छह वहां अपहरणकर्ता पहुंचकर नीलेश को दूसरे स्थान पर ले जाने की योजना बना रहे थे जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर नीलेश को रिहा कराते हुए अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. उमेश्वर ने बताया कि नीलेश की बरामदगी को लेकर उनके परिजन और पटना पुलिस को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन