रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन

Updated at :31 Mar 2017 4:57 AM
विज्ञापन
रसोइया संघ ने किया प्रदर्शन

मधुबनी : जिला रसोईया संघ ने ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. अजय कुमार अमर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौपा. संघ की मुख्य मांगों में रसोईया की सेवा को नियमित करने एवं वेतनमान देने, वेतनमान लागू होने तक प्रतिमाह 18 हजार मानदेय […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला रसोईया संघ ने ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. अजय कुमार अमर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौपा. संघ की मुख्य मांगों में रसोईया की सेवा को नियमित करने एवं वेतनमान देने, वेतनमान लागू होने तक प्रतिमाह 18 हजार मानदेय देने.

स्कूलों में कार्यरत सभी रसोईया को नियुक्ति पत्र देने, स्वास्थ्य बीमा, दुघर्टना बीमा का लाभ देने एवं रसोईया के सेवानिवृत का उम्र 60 वर्ष करने पेंशन योजना का प्रावधान करने, रसोईया के मानदेय का भुगतान खाता के माध्यम से करने, अन्य विभागों की तरह रसोईया को भी मातृत्व अवकाश तथा विशेष अवकाश की सुविधा प्रदान करने सहित अन्य कई मांग शामिल है. सभा को जिला मंत्री गणपति झा राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार झा, रामपरी, सीआईटीयू के पूर्व राज्य अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्र, विजय यादव, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन