विपक्ष को नहीं दिखता कांग्रेस का कार्य

Updated at :21 Mar 2017 1:39 AM
विज्ञापन
विपक्ष को नहीं दिखता कांग्रेस का कार्य

कांग्रेस पार्टी का 60 साल बेमिसाल कार्यक्रम 30 मार्च को मधुबनी : कांग्रेस पार्टी का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है. आजादी से लेकर अब तक हमेशा लोगों की आवाज बनी हुई है. 60 साल बेमिसाल रही. ये बाते युवा कांग्रेस मधुबनी लोक सभा अध्यक्ष नलिनी रंजन झा व झंझारपुर लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुरंजन सिंह […]

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी का 60 साल बेमिसाल कार्यक्रम 30 मार्च को

मधुबनी : कांग्रेस पार्टी का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है. आजादी से लेकर अब तक हमेशा लोगों की आवाज बनी हुई है. 60 साल बेमिसाल रही. ये बाते युवा कांग्रेस मधुबनी लोक सभा अध्यक्ष नलिनी रंजन झा व झंझारपुर लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से कही.
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि विपक्ष को 70 सालों में देश में हुए विकास नहीं दिखाई दे रहा है.
70 सालों में हुए कार्यों के बारे में देश के नौजवान, किसान एवं महिलाएं से जानिए. भाभा न्यूकिलयर रिसर्च सेंटर, तारापुर परमाणु बिजली घर, सुपर कंप्यूटर, आइआइएम हैदराबाद, आइआइटी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, प्रबंधन संस्थान जैसे कई संस्थान है जो कांग्रेस शासन काल में शुरू हुए थे. नेता द्वय ने कहा कि देश में 92.8 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण करवाया गया. हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति के माध्यम से देश ने जो विकास किया यह विपक्षी पार्टी के नेताओं को दिखाई नहीं पर रहा है. 30 मार्च को युवा कांग्रेस के द्वारा जिले में 60 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित की जायेगी.
जिसमें पूरे शहर में पैदल मार्च निकाला होगा. जिसके माध्यम से आम आवाम को पार्टी ने देश के लिए क्या किया इसकी जानकारी देगी. कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शकील अहमद, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी कुमार आशीष, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, जिला कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत के नेता तथा कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, अहमर हसन दुलारे, सुनील कुमार झा, भाष्कर चौधरी, महेंद्र नारायण झा, हिमांशु कुमार, मो. रेहान, कमालउद्दीन सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन