जनता को मिले मुख्य पार्षद चुनने का अधिकार

मधुबनी : नगर परिषद का चुनाव अप्रैल मई महीने में होने वाला है. इस बार के चुनाव में मुख्य पार्षद का चुनाव कैसे हो! इस बात को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. प्रभात खबर ने जब यह राय शहर के 30 वार्डों के आम लोगों से ली तो प्राय: अधिकतर पार्षद व […]
मधुबनी : नगर परिषद का चुनाव अप्रैल मई महीने में होने वाला है. इस बार के चुनाव में मुख्य पार्षद का चुनाव कैसे हो! इस बात को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है. प्रभात खबर ने जब यह राय शहर के 30 वार्डों के आम लोगों से ली तो प्राय: अधिकतर पार्षद व क्षेत्र की जनता ने सीधे चुनाव के समर्थक अधिक मिले. यहां नगर परिषद में तीस वार्ड है. हमने सभी पार्षदों (वार्ड 13 व 15 को छोड़कर) से बात की. इसमें से 27 वार्ड पार्षद ने मुख्य पार्षद का चुनाव
सीधे जनता के माध्यम से चुनाव कराने का समर्थन किया. यानी करीब 96.4 प्रतिशत पार्षद सीधे तौर पर चुनाव के पक्ष में थे. खुद वर्तमान मुख्य पार्षद खालिद अनवर भी. महज वार्ड नंबर 27 के पार्षद सुमित्रा देवी ने वर्तमान व्यवस्था का ही समर्थन किया. वर्तमान मुख्य पार्षद भी जनता के द्वारा चुनाव का समर्थन किये. ऐसा नहीं है कि सिर्फ पार्षद ही मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे जनता से कराने के पक्ष में है. आमतौर पर शहर की राजनीति करने वाले कई दिग्गज ने भी इसका समर्थन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










