अंतरजिला गिरोह का सक्रिय सदस्य पकड़ाया

Updated at :08 Mar 2017 4:47 AM
विज्ञापन
अंतरजिला गिरोह का सक्रिय सदस्य पकड़ाया

मधुबनी : अंतरजिला गिरोह के सक्रिय अपराधी व रोहित यादव को जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार रोहित यादव को भी पुलिस की टीम ने राजनगर स्थित उसके ही आवास से ही गिरफ्तार किया है. पर अभी पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से […]

विज्ञापन

मधुबनी : अंतरजिला गिरोह के सक्रिय अपराधी व रोहित यादव को जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार रोहित यादव को भी पुलिस की टीम ने राजनगर स्थित उसके ही आवास से ही गिरफ्तार किया है. पर अभी पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है.

की जा रही लगातार छापेमारी
सूत्रों के अनुसार बीते 27 फरवरी की रात पकड़े गये गिरोह के सरगना शत्रुघ्न की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को रोहित यादव के राजनगर में आने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस ने तेज -तर्रार अधिकारियों की टीम को सादे लिबास में राजनगर थाना क्षेत्र में तैनात की.
जिसके बाद पुलिस ने एक साथ रोहित के घर को घेर लिया और रोहित को भागने का मौका नहीं मिल सका. पुलिस ने रोहित को उसके घर से दबोच लिया. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता पा रही है. जिला पुलिस बल को गिरोह के सदस्यों की बीते तीन दिसंबर को लदनियां के ईंट भठ्ठा व्यवसायी नंद कुमार हत्याकांड, जयनगर कारबाइन फायरिंग, पंडौल पेट्रोल पंप लूट कांड, हाल ही में नगर थाना में सर्राफा व्यवसायी से लूट कांड सहित बेतिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित कई जिलों में आपराधिक घटनाओं में तलाश थी. इससे पूर्व इन मामलों में शत्रुघ्न की गिरफ्तारी भी राजनगर के पटवारा चौक से की जा चुकी है. रोहित यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिये बड़ी सफलता मानी जा रही है.
नंद कुमार हत्याकांड, कारबाइन फायरिंग सहित अन्य आपराधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश
राजनगर से ही हुई रोहित की गिरफ्तारी
एक सप्ताह पहले हुई थी सरगना शत्रुघ्न की गिरफ्तारी
गिरोह का दो सदस्य अब भी पकड़ से दूर, पुलिस कर रही छापेमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन