रंग-गुलाल से सजे बाजार

Updated at :06 Mar 2017 6:18 AM
विज्ञापन
रंग-गुलाल से सजे बाजार

उमंग. मोदी व केजरीवाल के मुखौटों की मांग अधिक मधुबनी : होली की मस्ती लोगों पर छाने लगी है. बाजार भी रंग – गुलाल से सज गया है. जगह – जगह पर रंग – गुलाल की दुकान के साथ साथ पिचकारी, टोपी, रंग बिरंगे मास्क व अन्य सामान से बाजार रंगीन हो गया है. विभिन्न […]

विज्ञापन

उमंग. मोदी व केजरीवाल के मुखौटों की मांग अधिक

मधुबनी : होली की मस्ती लोगों पर छाने लगी है. बाजार भी रंग – गुलाल से सज गया है. जगह – जगह पर रंग – गुलाल की दुकान के साथ साथ पिचकारी, टोपी, रंग बिरंगे मास्क व अन्य सामान से बाजार रंगीन हो गया है. विभिन्न संगठन व संस्थाओं के द्वारा होली मिलन समारोह के बहाने रंग गुलाल उड़ाने का दौड़ भी शुरू हो गया है. वहीं शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फगुआ गीत भी लोग गाने लगे हैं. हालांकि बाजार में लोगों के गाये गीत के बदले में कैसेट से गाने बज रहे हैं.

सज गयीं दुकानें . होली को लेकर तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है. शहर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण चौक-चौराहों पर रंग गुलाल से दुकान को सजा दिया गया है. नये नये डिजाइन के रंग बिरंगे पिचकारी बिकने लगे हैं. कहीं बैंगन के आकार वाला पिचकारी, पिस्तौल व अन्य खिलौने वाला पिचकारी, कंप्यूटर के डिजाइन वाला, रोबोट डिजाइन सहित विभिन्न प्रकार के पिचकारी शामिल हैं. तो रंग व गुलाल के भी कइ वेराइटी बाजार में उपलब्ध है. आरारोट युक्त गुलाल, खुला वजन वाला गुलाल, पैकेट में कई प्रसिद्ध कंपनी के गुलाल शामिल हैं. बाजार में इन पिचकारी की कीमत दस रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है.

डरावने मुखौटा व बिग बन रहे खरीदारों की पसंद

बाजार में होली को देखते हुए कई प्रकारा के मुखौटा व वालों वाला बिग भी उपलब्ध है. कहीं डरावने शक्ल वाला भूत का मुखौटा तो कहीं मोदी मुखौटा बिक रहा है. वहीं केजरीवाल टोपी भी बाजार में खूब बिक रहा है.

असामािजक तत्वों पर रहेगी नजर. होलिका दहन शहर भर में दर्जनों जगहों पर मनाया जाता है. शहर के शंकर चौक, चभच्चा चौक, स्टेशन चौक, बस स्टैंड, मीना बाजार, आर के कॉलेज चौक, कोतवाली चौक, तेरह नंबर गुमटी सहित अन्य चौक चौराहों पर मनाया जाता है.
हालांकि इस दौरान कई बार उपद्रवी तत्वों द्वारा लोगों के फूस के घर व जलावन को भी लोग आग के हवाले कर देते हैं.
शराब खपाने की तैयारी में तस्कर

होली को लेकर तस्कर भी विशेष चौकस हो गये हैं. सूत्रों के अनुसार नेपाली शराब अन्य प्रदेशों से शराब खपाने की फिराक में तस्कर है. हालांकि तस्करों के द्वारा शराब के तस्करी किये जाने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भी विशेष निर्देश जारी कर दिये है. हर सीमावर्ती थानों को अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए एसएसबी को भी इसमें सहयोग करने को कहा है. इसके साथ ही सादे लिबास में जिले के तेर तर्रार पुलिस अधिकारियों की टीम बनायी गयी है. इन्हें होली के अवसर पर विशेष रूप से छापेमारी करने को कहा गया है. एसपी दीपक बरनवाल ने बताया है कि किसी भी हाल में शराब के खपाने की मंशा तस्करों की पूरी नहीं होगी.
सात बजे शाम के बाद होलिका दहन का मुहूर्त
होली को लेकर लोगों में हर बार संशय बरकरार रहता है. इस बार भी है. इस बाबत पंडित गुलाब झा बताते हैं कि होलिका दहन 12 मार्च को होगी. जबकि होली 13 मार्च को. पंचांग के अनुसार होलिका दहन का निर्धारित समय 12 मार्च को 7 बजे शाम के बाद एवं एक बजे रात तक है. इस बीच लोग होलिका दहन कर सकते हैं.
पंद्रह घंटे विलंब से पहुंची स्वतंत्रता सेनानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन