फटकी व लौकही एएनएम से स्पष्टीकरण

Updated at :05 Mar 2017 1:47 AM
विज्ञापन
फटकी व लौकही एएनएम से स्पष्टीकरण

मधुबनी : टीकाकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सीएस डा. अमर नाथ झा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को हुई. बैठक में टीकाकरण कार्य में कोताही बरतने के आरोप में मधेपुर के फटकी की एएनएम बबीता ठाकुर व लौकही की एएनएम कुमारी अनुपमा सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा गया. वहीं मधवापुर की आशा कार्यकर्ता रिंकु […]

विज्ञापन

मधुबनी : टीकाकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सीएस डा. अमर नाथ झा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को हुई. बैठक में टीकाकरण कार्य में कोताही बरतने के आरोप में मधेपुर के फटकी की एएनएम बबीता ठाकुर व लौकही की एएनएम कुमारी अनुपमा सिन्हा से स्पष्टीकरण पूछा गया. वहीं मधवापुर की आशा कार्यकर्ता रिंकु कुमारी का लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया.

इस संबंध में मधवापुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा से स्पष्टीकरण पूछने तथा चयन मुक्त करने का निर्देश सीएस द्वारा दिया गया. इसके साथ ही सीएस ने सभी वीसीएम को निदेशित किया कि जिन जगहों पर सर्वे व ड्यूलिस्ट अद्यतन नहीं पाया गया है, उसे एक सप्ताह में अद्यतन कर प्रतिवेदित करें. बैठक में प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एसपी सिंह, डब्लूएचओ के एसएमओ डा. संवित प्रधान, यूनिसेफ के एसएमसी प्रमोद कुमार झा, डीपीएम दयानिधि, यूएनडीपी अनिल कुमार व सहायक मो. हामिद उपस्थित रहे.

स्वास्थ्य सेवा होगी बेहतर
सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है. इस संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी की गयी है. पहले रेफरल व अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक शिशु चिकित्सक नहीं थे. लेकिन सरकार ने इन संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की है. आने वाले समय में और भी नियुक्ति होगी.
डाॅ अमर नाथ झा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन