बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

Updated at :01 Mar 2017 6:22 AM
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

फुलपरास/लौकही : लौकही थाना क्षेत्र के झिटकी गांव के समीप एनएच 57 के निकट बाइक की ठोकर से 55 वर्षीय अधेड़ घायल हो गया. जिसे तत्काल ही लोगों ने इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया. जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान अच्छेलाल साह के […]

विज्ञापन

फुलपरास/लौकही : लौकही थाना क्षेत्र के झिटकी गांव के समीप एनएच 57 के निकट बाइक की ठोकर से 55 वर्षीय अधेड़ घायल हो गया. जिसे तत्काल ही लोगों ने इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया. जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान अच्छेलाल साह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार अच्छेलाल साह अपने घर से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था. झिटकी गांव के समीप एनएच 57 सड़क पर बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था.

इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने ठोकर मार दिया. जिसमें श्री साह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने मोटर साइकिल सवार युवक को पकड़ लिया और घायल श्री साह को अनुमंडल अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती किया गया. जहां इलाज के क्रम में अच्छेलाल की मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन